समुद्री तूफान अकवान का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है जहां कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई जबकि कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चक्रवाती तूफान और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम में बदलाव आया है।
वाराणसी और मिर्जापुर जिलों में शनिवार देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार सुबह प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर लगभग दो दर्जन जिलों में तेज घना कोहरा छाया रहा जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

0 Comments