स्कार्पियो की चपेट में आने से दो की मौत,सात घायल

 

             श्री अवध डाटकाम  9839627223

गौराबादशाहपुर/ जौनपुर:-- स्थानीय क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद में बुधवार को स्कार्पियो गाड़ी की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।इस पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर चीख पुकार के साथ ही अफरा तफरी का माहौल बना गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां लोगों का इलाज चल रहा है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद चल रहा था इसलिए बीच स्कार्पियो से लोगों को कुचलने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि घटना में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की गम्भीरता को देखते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।इस घटना में अमित यादव (20 वर्ष) पुत्र श्रवण यादव तथा इन्दु देवी (40 वर्ष) पत्नी मनोज यादव की मौके पर ही मौत हो गई तथा निलेश यादव (24 वर्ष), राजनाथ यादव (65 वर्ष), राजकुमार (45 वर्ष) ,साहब लाल (22 वर्ष), मनोज यादव (45 वर्ष), शांति यादव (20 वर्ष) तथा किशन यादव (16 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल घटना में एक पक्ष दूसरे पक्ष के लोगों पर स्कार्पियो से कुचलने का आरोप लगा रहा है।

Post a Comment

0 Comments