श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज - बरईपार रोड पर बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनहिता गांव निवासी सुरेश यादव उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतिदिन की भांति बुधवार देर शाम अपनी बाइक UP 62 Q 4425 से मिश्रमऊ स्थित बड़ी राइस मिल से ड्यूटी करके अपने घर सोनहिता आ रहें थे इसी बीच दारुनपुर ओमप्रकाश पाठक के घर के सामने विपरीत दिशा से जा रही अनियंत्रित चार पहिया कार UP 62 BR 4447 की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आप - पास के लोग इकट्ठा हुए और बाइक सवार युवक तथा कार चालक दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार सुरेश यादव को मृत घोषित कर दिया और भीड़ का लाभ उठाते हुए कार चालक वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता यादव की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक वेदप्रकाश गौतम पुत्र राम चन्द्र गौतम निवासी बाभनपुर थाना पवारा जिला जौनपुर के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। एक मिलनसार व्यक्ति सुरेश यादव की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

0 Comments