श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट- रंजीत तिवारी
गोंडा :-- जिले के जयप्रभा गांव में चल रही 9 दिवसीय ऐतिहासिक श्रीराम कथा के पंचम दिवस शनिवार को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का भी आगमन हुआ जिससे पांचवें दिन की श्री राम कथा यादगार बन गई। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे से गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री ने कथा व्यास पीठ पर विराजमान परमपपूज्य राजन महाराज जी का आशीर्वाद लिया, उनकी आरती उतारी और कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि राजन महाराज जी की कथा सुनना सौभाग्य की बात है। ऐसी कथा से समाज में संस्कार और सनातन की भावना मजबूत होती है।
कथा के बाद भंडारे में करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा संचालक कृपाशंकर शुक्ल उर्फ बड़कऊ और उनकी टीम ने सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस भव्य आयोजन के आयोजक आलोक दास जी की चारों तरफ तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि आलोक दास जी ने जयप्रभा ग्राम को एक तीर्थ जैसा बना दिया है।
कथा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पंचम दिवस की इस भव्यता के बाद अब छठे दिवस की कथा को लेकर श्रद्धालुओं में और भी उत्साह बढ़ गया है।

0 Comments