श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी (जौनपुर): संतान की दीर्घायु और समृद्धि के लिए रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत आज बरसठी ब्लॉक व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचे बरसठी क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखा गया। माताओं ने अपनी संतान की रक्षा और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना के साथ 24 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रख पूजा अर्चना किया।
पर्व को लेकर बरसठी, निगोह ,मियांचक और आसपास के ग्रामीण बाजारों में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही।
स्थानीय फल विक्रेताओं और किराना दुकानदारों के अनुसार, जितिया पर्व के कारण आम दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या काफी अधिक रही, जिससे व्यापार में भारी उछाल आया है।श्री राम जानकी मंदिर , महादेव मंदिर चतुभुजपुर, समेत, विभिन्न सार्वजनिक तालाबों के किनारे शाम को सामूहिक पूजन के लिए तैयारियां की गई ,पुरुषों और युवाओं ने सुबह से ही पूजा स्थलों की साफ-सफाई और सजावट में हाथ बंटाया। शाम के समय (प्रदोष काल मुहूर्त में) सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर एक साथ बैठकर पूजा संपन्न की। पूजा स्थल पर मिट्टी और कुशा से भगवान जीमूतवाहन, चील और सियारिन की प्रतिमाएं बनाकर विधि-विधान से पूजा कि और जितिया व्रत की पौराणिक कथा सुनी ।

0 Comments