सरकारी जमीन में लगे पेड़ों पर वन माफियाओं की नजर, सागौन का पेड़ काटने का आरोप

           श्री अवध डाटकाम   9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

इटियाथोक / गोंडा :- जिले में विकासखंड इटियाथोक की ग्राम पंचायत शिवपुरिया के मजरा बंजरिया में सरकारी जमीन पर लगे सागौन के बहुमूल्य पेड़ पर वन माफियाओं की नजर पड़ गई है। आरोप है कि बिना किसी विभागीय अनुमति के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े सागौन के पेड़ को अवैध रूप से काटा गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सागौन का पेड़ सरकारी संपत्ति है और इसका कटान वन अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। फिर भी खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर पेड़ काटा जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी गोंडा सहित एसडीएम और वन रेंज अधिकारी कटरा बाजार से मामले की तत्काल जांच कर अवैध कटान रोकने और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Post a Comment

0 Comments