आवास योजना के लाभार्थियों को जिला सभागार में मिला सम्मान

        श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए इटियाथोक ब्लॉक की मेहनौन पंचायत का चयन, लाभार्थियों को मिले प्रशस्ति पत्र

इटियाथोक/ गोंडा :--  इटियाथोक विकासखंड की मेहनौन ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्के आवास का लाभ मिलने के बाद जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। जिला सभागार, गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आवास पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बताया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत इटियाथोक ब्लॉक की मेहनौन ग्राम पंचायत को चयनित किया गया था। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्का आवास मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। आवास पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लाभार्थियों में गुड़िया देवी और ताखू प्रसाद सहित अन्य लाभार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मेहनौन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अजीत सिंह, पंचायत सचिव संदीप कुमार, समाजसेवी रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाभार्थियों ने पक्का आवास मिलने पर सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने में सहूलियत मिलेगी। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ मिलने पर खुशी जताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments