श्री अवध डाटकाम 9839627223
मछलीशहर/जौनपुर :-- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गगरियां गांव में रात को चारपाई पर सोते समय सर्प के काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 60 वर्षीय पन्नालाल बिंद रात लगभग 12 बजे चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे, इसी दौरान उन्हें सर्प ने काट लिया। घबरा कर जब उन्होंने शोर मचाया तो परिजन सभी जाग गए और तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर ले गये यहां पर हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

0 Comments