श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के भन्नौर (मरकहिया कोट) में शनिवार को विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी विराट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेंद्र सिंह (विक्की) के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में बाबतपुर की महिला टीम और भोपतपुर की पुरुष टीम आमने-सामने रहीं। खिलाड़ियों ने कला कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीपी सरोज ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।आयोजक विजेंद्र सिंह विक्की ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। साथ ही आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। इस दौरान थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, विशाल शुक्ला, राजबहादुर सिंह, जिलेदार तिवारी, अमित सिंह डब्बू, रतन श्रीवास्तव, सतीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments