अज्जू भैया की पहल पर बदला गया चार दिन से खराब ट्रांसफार्मर

       श्री अवध डाटकाम    9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र में जर्जर बिजली व्यवस्था के कारण इटहा गांव में चार दिन से दर्जनों घर अंधेरे में रहने को मजबूर रहा। मंगलवार को क्षेत्रीय नेता अजय शंकर दुबे (अज्जू भैया) की पहल पर उक्त खराब ट्रांसफार्मर बदला गया।
मिली जानकारी के अनुसार इटहा गांव का इकलौता 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। ग्रामीणों द्वारा शनिवार सुबह इस आशय की शिकायत उपभोक्ता टोल फ्री हेल्पलाइन 1912 पर दर्ज कराई गई लेकिन मंगलवार सुबह तक बिजली विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। परेशान एवं मजबूर ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से इस समस्या की जानकारी क्षेत्रीय नेता अजय शंकर दुबे ( अज्जू भैया) को दी गई। अज्जू भैया ने शीध्र समाधान का आश्वासन दिया इसके बाद शाम को उक्त खराब ट्रांसफार्मर बदला गया। अब उम्मीद है कि कल से लोगों के घर फिर से चिराग जलने लगेगा। लोगों ने खुले मन अज्जू भैया की सराहना किया।


Post a Comment

0 Comments