ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बरसठी में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

         श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी /जौनपुर :-- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर खंड विकास कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ आईएसबी दीपचंद्र श्रीवास्तव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. आरसी पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जिला सचिव अजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, न्याय पंचायत अध्यक्ष डॉ. उदयराज गौतम, रमेश कुमार मिश्रा, राजकुमार मिश्र, रंजीत यादव और कौशल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments