मोतीपुर / बहराइच :-- स्थानीय पुलिस ने चार पहिया वाहन से चरस की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों के पास से राजस्थान नंबर की एक अर्टिगा कार 2 किलो 740 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सर्रा पड़रिया क्षेत्र से एक कार आती दिखाई थी का नंबर आरजे 14 टीजी 9927 जिसे रोककर पुलिस ने वाहन चालक तथा सवार लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने इधर-उधर घूमाने का प्रयास किया पुलिस ने कठोरता से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तलाशी के दौरान 2 किलो 740 ग्राम चरस बरामद हुई साथ ही तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जयतोष (24) ,इकबाल (43), याकूब उर्फ पिंटू( 35) निवासीगण सोहनी बलाई गांव थाना मोतीपुर के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, झुन्नु प्रसाद ,हेड कांस्टेबल संतोष भारती ,सिपाही सतबीर,जयप्रकाश,उदयसेन शामिल रहे ।

0 Comments