नहर में मिला बाघ का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

 

           श्री अवध डाटकाम   9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

 बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज में शनिवार को एक बाघ का शव सरयू नहर के पानी में उतराता मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सरयू नहर के हसुलिया पुल के नीचे बाघ का शव वन विभाग की गस्ती टीम को दिखाई देने पर इसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के उच्चाधिकारी वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रेंज कार्यालय ले गये जहां पर एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार गठित पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया बाघ की मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। 

वन विभाग के डीएफओ अपूर्व दीक्षित के मुताबिक बाघ वयस्क था। फिलहाल उसकी मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। शव की बारीकी से जांच के साथ गठित टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है इसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि बाघ की मौत बीमारी, चोट, डूबने या किसी अन्य कारण से हुई है।

वन विभाग की टीम ने घटना स्थल के आसपास भी जांच शुरू कर दी है। बाघ की मौत की सूचना से कतर्नियाघाट के वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मोतीपुर रेंज के हसुलिया पुल के पास सरयू नहर में तैरता हुआ एक वयस्क नर का शव बरामद हुआ है राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम कराया गया बाघ नर है उसकी उम्र लगभग नौ वर्ष है शुरुआती दौर में मृत्यु का कारण किसी भ गंभीर आंतरिक आघात से लग रहा है ,शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। विसरा व्यवस्थित रूप से एकत्र कर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान बरेली भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments