श्री अवध डाटकाम 9839627223
खेतासराय / जौनपुर :-- स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग 200मीटर उत्तर तरफ रविवार दोपहर को ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50वर्षीय एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी अयोध्या रेल प्रखण्ड पर पोल नम्बर 852/31पर खेतासराय दीदारगंज रोड के रेलवे क्रासिंग से उत्तर तरफ रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या 11059गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला कमर के पास से दो टुकड़े में कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व आर पी एफ की टीम आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव की शिनाख्त में जुट गई। महिला के शरीर पर सफेद काली फूलदार साड़ी व हल्का हरे रंग का ब्लाउज व पेटीकोट पहनी थी। पैर में लाल रंग का जूता व पायल तथा कान में पीली धातु पहनी हुई थी। खबर लिखे जाने तक कोई पहचान नहीं हो सकी थी। आर पी एफ ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेजकर कार्यवाही में जुट गई।

0 Comments