श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :- पारिवारिक विवादों को खत्म कर परिवारों में खुशहाली लौटाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 04.10.2026 को परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 22 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। काउंसलिंग के बाद 04 प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आपसी बातचीत और सामंजस्य से समाप्त कराते हुए सुलह-समझौता कराया गया।
केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों को भविष्य में आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की सलाह दी गई। सुलह के बाद परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर गंगाधर शुक्ल, शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्या एवं संतोष ओझा, पुलिस स्टाफ महिला हेड कांस्टेबल कलावती, कांस्टेबल प्रकाश दीक्षित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

0 Comments