श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
मोतीगंज/ गोंडा :-- जिले में थाना मोतीगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को कहोबा-डुमरियाडीह मुख्य मार्ग पर दलपतपुर मोड़, ग्राम नेवादा कुन्दुरखा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आलोक सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह निवासी ग्राम गौरवा कानूनगो, थाना मोतीगंज को रोका। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल CD डिलक्स UP 43 N 5540 को भी धारा 207 MV एक्ट के तहत सीज कर दिया।
आरोपी के खिलाफ थाना मोतीगंज में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही के लिए चालान न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उ0नि0 सुधीर यादव, हे0का0 रूपेश सिंह, हे0का0 मनीराम निषाद, का0 आदित्य यादव, का0 मो0 तस्लीम और का0 शिवम मिश्रा शामिल रहे।

0 Comments