श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहरियांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सातवें दिन नवयुवक कृष्ण जन्माष्टमी समिति द्वारा दही- हाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और ग्रामीणों में काफी उत्साह है।
आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दही हांडी और मटका फोड़ कार्यक्रम होगा। इसमें युवाओं की टोलियां जोश और उत्साह के साथ मटका फोड़ने की कोशिश करेंगी। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। इस कार्यक्रम में युवाओं ने शब्दभेदी कला का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक अनिल सरोज, अध्यक्ष वेद प्रकाश सरोज (सिंटू), उपाध्यक्ष उमेश सरोज, संचालक मनोज कुमार उर्फ सोनू सरोज, कोषाध्यक्ष राकेश सरोज, महामंत्री शिवकुमार सरोज सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय हैं।

0 Comments