नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

             श्री अवध डाटकाम       9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह

इटियाथोक / गोण्डा :--  जिले में इटियाथोक थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुराचार करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को इटियाथोक थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस और 3/4(1) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने बुधवार को वांछित आरोपी मुरली उर्फ अनिल उर्फ अलीन पुत्र निरहू सोनकर, निवासी शिवसहाय पुरवा, मौजा छिटनापुर, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द पाण्डेय और कांस्टेबल श्रवण मिश्रा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments