कौशल प्रशिक्षण एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

          श्री अवध डाटकाम     9839627223


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 


बहराइच  :--  गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम (सी.ए.पी.) एवं सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा पंचायत भवन, बलाई गाँव में गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम एवं सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा बलई गांव स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सफलतापूर्वक मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा 06 दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमाण्डेण्ट कैलाश चन्द रमोला ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए करें जिससे आप स्वयं के साथ दूसरे लोगों को भी स्वावलंबन की राह दिखा सकें। श्री रमोला ने बताया कि भविष्य में सीमावर्ती युवाओं के लिए मधुमक्खी पालन, प्लंबिंग एवं सोलर लाइट रिपेयरिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments