श्री अवध डाटकाम 9839627223
"सड़क पर गड्ढे तो होंगे ही" नहीं तो भारत अमेरिका बन जाएगा अधिकारी पर कथित टिप्पणी का आरोप
रिपोर्ट - विनोद जायसवाल
बहराइच। हुजूरपुर ब्लॉक के थाना रानीपुर क्षेत्र में ताजपुर–गोबरहा मार्ग की गुणवत्ता को लेकर 31 अगस्त 2024 से शिकायतें किए जाने के बाद करीब दो साल बाद विभागीय टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन सड़क की जांच के दौरान सामने आए आरोपों ने अब पूरी कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए शिकायतकर्ता का आरोप है कि 10 सितंबर 2026 को जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों ने सड़क की तकनीकी गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और मोटाई की जांच करने के बजाय पहले शिकायतकर्ता से एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बिना पूरी नाप-जोख और जांच के हस्ताक्षर करने से इनकार करने के बाद मौके का माहौल बदल गया।आरोप है कि इसके बाद जांच अधिकारी द्वारा मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकारों से आईडी कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे जाने लगे। पत्रकारों द्वारा सड़क की गुणवत्ता और करीब दो साल की देरी को लेकर सवाल पूछे गए तो अधिकारियों के रवैये को लेकर भी सवाल उठे इसी दौरान एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर यह टिप्पणी किए जाने का आरोप है।
गड्ढे तो होंगे ही, नहीं तो भारत अमेरिका बन जाएगा
हालांकि इस कथित बयान और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है जब शिकायत सड़क के निर्माण और गुणवत्ता को लेकर थी, तो जांच में सबसे पहले सड़क की मोटाई, इस्तेमाल की गई सामग्री, डामर की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों की जांच होनी चाहिए थी अब सवाल यह है कि 31 अगस्त 2024 से शिकायत होने के बावजूद तकनीकी जांच में इतना लंबा समय क्यों लगा? क्या शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई हुई क्या सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार हुआ? क्या मौके पर हुई जांच की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड में दर्ज की गई?
और पत्रकारों से आईडी मांगने की जरूरत किस आधार पर पड़ी? शिकायतकर्ता का दावा है कि 10 सितंबर की पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। ऐसे में मांग की जा रही है कि वीडियो फुटेज को सुरक्षित रखकर उसकी निष्पक्ष जांच की जाए और मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएं
साथ ही सड़क की वास्तविक गुणवत्ता सामने लाने के लिए वर्क ऑर्डर, मेजरमेंट बुक (MB), स्वीकृत लागत, भुगतान विवरण, निर्माण सामग्री और गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट की जांच कराने की मांग की गई है जरूरत पड़ने पर सड़क की कोर कटिंग कर वास्तविक मोटाई और मजबूती की तकनीकी जांच कराने की मांग भी उठी यह मामला अब सिर्फ सड़क पर बने गड्ढों तक सीमित नहीं है। सवाल यह भी है कि सरकारी धन से हुए निर्माण की गुणवत्ता की शिकायत पर जांच कितनी पारदर्शी रही और शिकायतकर्ता तथा पत्रकारों के साथ मौके पर वास्तव में क्या हुआ
क्या दो साल पुरानी शिकायत की निष्पक्ष तकनीकी जांच होगी?
क्या 10 सितंबर की जांच के दौरान लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी और क्या सड़क की गुणवत्ता पर जिम्मेदारी तय की जाएगी क्योंकि सवाल सिर्फ सड़क के गड्ढों का नहीं है—सवाल जनता के पैसे से हुए निर्माण, उसकी गुणवत्ता और सरकारी व्यवस्था की जवाबदेही का है।

0 Comments