श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र महराजगंज के ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने शासनादेश में घोषित मानदेय वृद्धि को लेकर सरकार पर छल किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (BDO) को सौंपा।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 12,000 और 6,000 मानदेय किए जाने की घोषणा के बावजूद मूल मानदेय में वास्तविक वृद्धि महज 1,500 और 750 की हुई है। वहीं शेष 2,500 और 1,250 को (PLI) के रूप में जोड़ा गया है, जिसके हर माह मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि 12,000 और 6,000 की पूरी राशि को मूल एवं स्थायी मानदेय बनाया जाए। PLI की पूरी धनराशि को स्थायी मानदेय में शामिल किया जाए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को संविदा परिषद के अंतर्गत लाया जाए। न्यूनतम 18,000 का गारंटीड मानदेय सुनिश्चित किया जाए। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष भानू उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया ।

0 Comments