श्रीलंका में चमका भारत का सूर्य, दर्शक गिनते रहे छक्के

 

श्री अवध डाटकाम    9839627223
वैभव सूर्यवंशी ने 69 छक्कों के साथ बनाएं 449 रन


श्रीलंका में उस समय तहलका मच गया जब भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे मैच में भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करना शुरू किया। पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शक और खिलाड़ी सभी केवल आसमान की तरह निहारते रहे। एक के बाद एक बेहतरीन छक्कों की बरसात हो रही थी और श्रीलंकाई खिलाड़ी केवल गेंदबाजी करते और फिर बाउंड्री लाइन के बाहर से गेंद उठा कर ले आते नजर आए।
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जिसकी हर जगह चर्चा है। एकदिवसीय मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 69 छक्कों के कुल 449 रनों की शानदार पारी खेली।पारी समाप्त होने के बाद श्रीलंकाई टीम के कोच स्वयं वैभव सूर्यवंशी का स्वागत करते हुए दिखाई दिए।
वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी को देख रहे दर्शक स्कोर बोर्ड पर भारतीय टीम का स्कोर न देखकर केवल वैभव सूर्यवंशी के छक्के गिनते रहे। एक के बाद एक छक्के और बीच बीच में चौकों ने स्कोर बोर्ड को तेजी से दौड़ते रहे।

Post a Comment

0 Comments