श्री अवध डाटकाम 9839627223
580 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण, प्री और पोस्ट टेस्ट से परखी गई शिक्षकों की दक्षता---
मुंगरा बादशाहपुर/जौनपुर :-- ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सटवां में आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह के नेतृत्व में किया गया।
20 जुलाई 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर के उद्घाटन के साथ शुरू हुए प्रशिक्षण को छह चरणों में कुल 12 बैच में संचालित किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के कुल 580 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्रभावी ढंग से बच्चों तक पहुंचाने के साथ ही एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित शिक्षण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रतिभागियों की सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया।
जनपद स्तर से प्रशिक्षण का अनुश्रवण जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) विशाल कुमार और जिला समन्वयक (एमडीएम) अरुण मौर्य ने किया। वहीं राज्य परियोजना कार्यालय के विद्या समीक्षा केंद्र द्वारा ऑनलाइन अनुश्रवण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने भी समय-समय पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया।
प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण का फीडबैक तथा प्री-ट्रेनिंग और पोस्ट-ट्रेनिंग टेस्ट की प्रक्रिया ज्ञान समीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन कराई गई। प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने में बीआरसी स्टाफ के फूलचंद पटेल, अनूप मिश्रा, धीरेन्द्र और अंजनी मालवीय का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में पुष्कर मिश्र, छोटेलाल मौर्य, जीतलाल बिंद, जय प्रकाश मौर्य और उपेंद्र सिंह ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
शिक्षामित्र संघ के जिला मीडिया प्रभारी हिमकर पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए सभी संदर्भदाताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर हंसराज सिंह (दीपू), राहुल सिंह, हिमकर पांडेय, नवेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, लक्ष्मी शंकर यादव, रोशनलाल, धीरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, विपिन तिवारी, जमुना प्रसाद, शिवप्रसाद यादव, संजय कुमार पटेल, शैलेंद्र कुमार, राम मूरत सिंह, मो. कलीम, लोलारख नाथ, फूलचंद चौहान, पूनम तिवारी, पूनम सिंह, जानकी यादव, चंदा देवी, पुष्पा मिश्रा, सरोज कुमारी, सीमा दूबे, सावित्री तिवारी, बीना सिंह, मीना यादव, उपमा श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, आशा देवी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट - लाल चंद निषाद

0 Comments