श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोण्डा :-- जिले में इटियाथोक दक्षिण फाटक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में किसान की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश चौरसिया रोज की तरह सुबह अपने खेत देखने गए थे और वहां से लौटते समय करीब 5:45 बजे गोंडा की ओर आ रही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।राकेश चौरसिया इटियाथोक बाजार के निवासी थे। परिवार में उनके दो बेटे अनिरुद्ध चौरसिया और कृष्ण मुरारी चौरसिया तथा दो विवाहित बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस संबंध में इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है।

0 Comments