एबीएसए के नेतृत्व में कार्यालय सहायक का मनाया गया जन्मदिन

      श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :--  खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुजानगंज में खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कार्यालय सहायक शेखर मिश्र का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. किरन पाण्डेय ने केक कटवाकर शेखर मिश्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कार्यालय में मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी शेखर मिश्र को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अटेवा अध्यक्ष विवेक प्रकाश सिंह, शेर बहादुर मौर्य अध्यक्ष, एआरपी मनोज कुमार सिंह, कार्यालय सहायक दिनेश कुमार चौबे, सतीश कुमार, अमित मिश्रा, अमित यादव समेत शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments