श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जनपद- जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस टीम ने 2 वर्ष पहले घर से लापता युवती को सकुशल बरामद करते हुए विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 15/2025 धारा–137(2), 87 बीएनएस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 02.01.2026 को काजल गौतम (19 वर्ष)पुत्री रामकुमार निवासिनी दीपकपुर थाना सुजानगंज जौनपुर घर से नाराज होकर कानपुर चली गयी थी जहां पर उसकी मुलाकात रामनाथ (सपेरा) पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी खखरा जोगिन डेरा थाना सिवली जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 21 वर्ष से हुई । उसके बाद वह उसके घर चली गयी तथा उसके साथ शादी करके रहने लगी। बहुत तलाश के बाद भी कुछ पता नही चल रहा था किन्तु पुलिस द्वारा वैज्ञानिक विधियों तथा तकनीकों का प्रयोग करके पीड़िता को जनपद कानपुर देहात से बरामद किया गया जिसकी 06 माह की लड़की भी है पुलिस ने बरामद युवती को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

0 Comments