स्कूल वैन और बस की भिड़ंत से कई बच्चे घायल

 

         श्री अवध डाटकाम  9839627223

जौनपुर :-  जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय डी आर एम इंटरनेशनल स्कूल मधुपुर की एक स्कूल वैन की बस से हुई भिड़ंत में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।एक के बाद एक स्कूल वाहन पलटने से अभिभावकों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल का एक वाहन की गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर लौटते समय मधुपुर में बस से टकरा कर पलट गई जिससे लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया जहां बच्चों की इलाज हुआ। सूचना पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो दुर्घटना के समय वाहन चालक नशे में था जिसके कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई।

पिछले दिनों सुजानगंज क्षेत्र में एक स्कूल वाहन की दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय के वाहन और वाहन चालकों को निगरानी का फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा और दूसरी घटना घटित हो गई।

Post a Comment

0 Comments