श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
इटियाथोक/ गोंडा :-- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरैय्याझूमन गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

0 Comments