श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :-- सुजानगंज थाना की साइबर टीम ने क्षेत्र के एक लाख रुपए की साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में ठगी के 1 लाख रुपये वापस करने में सफल हुई है, जिसके बाद खाताधारक युवक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार नगौली गांव निवासी विवेक मौर्या पुत्र महादेव मौर्या के खाते से 12 जुलाई 2026 को ऑनलाइन ठगी के जरिए 1 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। विवेक ने तत्काल सुजानगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। यदि घटना को 24 घंटे से अधिक समय हो गया हो, तो cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
इस सफल कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रामभवन यादव, कांस्टेबल ग्रेड-ए मंशाराम यादव, कांस्टेबल नन्दलाल यादव, कांस्टेबल सन्दीप कुमार शर्मा और रिक्रूट महिला कांस्टेबल शालिनी राय शामिल थे।

0 Comments