लखनऊ में बैंककर्मी ने अपनी बहन सहित बैंक अधिकारी महिला को गोली मारकर खुद को मारी गोली, तिहरे हत्याकांड से दहल क्षेत्र

    श्री अवध डाटकाम  9839627223

लखनऊ :-   लखनऊ शहर के गोमतीनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को उस समय अफरातफरी और दहशत फैल गई जब एक युवक ने आईसीआईसीआई बैंक के महिला बैंक मैनेजर की गोली मारकर कर हत्या कर दी और घर जाकर अपनी बहन को गली मारी फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हुसड़िया चौराहे पर एक किराए के कमरे में रहने वाला मानस बाजपेई (35) गुरुवार दोपहर गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा और फोन करके बैंक की महिला बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा को बाहर बुलाया कुछ देर बातचीत करने के बाद लगातार दो गोली मारकर हत्या कर भाग गया। घटनास्थल से महज दो किलोमीटर दूर अपने कमरे पर पहुंचा अंदर से दरवाजा बन्द किया और अपनी बहन सीबा (28) को गोली मार दिया इसके बाद खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों भाई बहन की लाश पड़ी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिव्या मिश्रा की शादी 12 वर्ष पूर्व मानस वाजपेई के साथ हुई थी दोनों से कोई संतान नहीं थी। दिव्या मिश्रा वर्तमान समय में आईसीआईसीआई बैंक में बैंक मैनेजर पद पर कार्यरत थी जबकि मानस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फील्ड आफिसर पद पर कार्यरत थे। एक वर्ष पूर्व दिव्या मिश्रा ने कोर्ट में तलाक के लिए मुकदमा दायर किया है। दिव्या मिश्रा अपनी बहन प्रज्ञा मिश्रा के साथ आलमगंज में रहती थी और मानस अपनी बहन के साथ हुसड़िया चौराहे पर किराए के कमरे में रहता था।

एक साथ हुई तीन मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस तीनों शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments