सुजानगंज पुलिस/ मिशन शक्ति टीम पहुंची मटियाही गांव , बस्ती के बच्चियों/महिलाओं को किया जागरुक

      श्री अवध डाटकाम    9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सुजानगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सुजानगंज पुलिस/ मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु दिनांक 19/08/2026 को ग्राम मटियाही मे चौपाल लगाकर बच्चियों /महिलाओं को एकत्रित कर  मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा हेल्पलाइन नंबरों

पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102,108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930, तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं विधवा पेंशन योजना,वृद्धावस्था पेंशन योजना, कन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराया गया।

Post a Comment

0 Comments