सुप्रीम कोर्ट में जौनपुर के एस. डी. सिंह सीनियर एडवोकेट मनोनीत, क्षेत्र में खुशी की लहर

           श्री अवध डाटकाम  9839627223

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर:--  प्रदेश के जौनपुर जिले उस समय खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब सुप्रीम कोर्ट में जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एस डी सिंह को माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा *सीनियर एडवोकेट* के प्रतिष्ठित पद पर मनोनीत किया गया है। इस घोषणा के साथ ही न्यायिक जगत और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

जौनपुर जिले के सुजानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के मथुरा (मतरी) गांव के निवासी श्री एस डी सिंह के अनुज अनुज *फौजदार सिंह अखिलेश* ने बताया कि यह सम्मान माँ विंध्यवासिनी की असीम अनुकम्पा, माता-पिता के आशीर्वाद और समस्त शुभचिंतकों के स्नेह का परिणाम है। एस. डी. सिंह विगत कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में सक्रिय अभिभाषक का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण और जटिल मामलों में अपनी कुशल पैरवी से न्याय की स्थापना में अहम भूमिका निभाई हैं।

सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिलने के बाद अब श्री सिंह देश के सर्वोच्च न्यायालय में संविधान और कानून की व्याख्या में और भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह मनोनयन न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का फल है, बल्कि पूर्वांचल के उभरते विधि-विशेषज्ञों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Post a Comment

0 Comments