एक साथ दो बेटों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

         श्री अवध डाटकाम   9839627223


रिपोर्ट- दिलीप सिंह 


इटियाथोक (गोंडा):- इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया बैजपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो किशोरों की गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजन मौर्य (12) और शिवम मौर्य (15) धान की नर्सरी लेने खेत में गए थे। इसी दौरान खेत के पास मैरिज हॉल निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में हाथ-पैर धोते समय उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में डूब गए।

सूचना पर इटियाथोक पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments