श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - अबू शहमा
बहराइच :- जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दूध टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मरौचा के पास संत पथिक विद्यालय से करीब 200 मीटर आगे दूध टैंकर संख्या UP 92 AT 7724 कैसरगंज की तरफ से बहराइच की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी बाईं लेन से उतरकर खाई में जा गिरा। खाई में पलटने के बाद टैंकर एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही फखरपुर थाना पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फखरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि "चालक केबिन में फंसा हुआ था केविन काट कर चालक को निकाला गया, मृतक की पहचान आगरा निवासी बताया जा रहा है नहीं हो सकी है।" चालक के हाथ पर संजय नाम गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments