श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- ब्लाक संसाधन केंद्र सुजानगंज के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ किरण पांडे के नेतृत्व में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन को हरा भरा रखते हैं। इसलिए उनकी देखभाल भलीभांति होनी चाहिए, केवल पौधरोपण करना ही नहीं पर्याप्त है। उनकी सेवा जैसे पानी देना देखभाल करना चाहिए, जिससे बड़े होकर फल फूल जीवन दायिनी वायु प्रदान करते है। पौधरोपण कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार पाल, संतोष दुबे ,दीपचंद शेखर मिश्र,राकेश कुमार , सुरेश यादव अरुण सिंह आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments