राजापुर में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की 13 वीं बैठक हुई सम्पन्न

          श्री अवध डाटकाम     9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल

बहराइच।नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की 13 वीं बैठक सम्पन्न हुई। पडोसी देश नेपाल की बर्दिया जिला की राजापुर मण्डी में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक हुई है ।नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय कार्य समिति की तीन–तीन महीने में केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक होते आ रही है उसी अनुसार नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा की आतिथ्य में 13 वीं बैठक विभिन्न प्रकार की निर्णय करके राजापुर बाजार में सम्पन्न हुई है ।इस  अवसर पर नेपाल के सर्वाधिक रक्तदाता, राष्ट्रीय रक्तदाता सम्राट, शतक रक्तदाता 187 वीं बार रक्तदान कर चुके नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय अध्यक्ष तथा नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी केन्द्रीय तदर्थ समिति के कोषाध्यक्ष पद में कुछ दिनों पहले नेपाल सरकार की ओर मनोनित हुए प्रेमसागर कर्माचार्य को कार्यक्रम के बीच स्वागत किया गया । 

बर्दिया जिला के राजापुर नगरपालिका वार्ड नं चार स्थित डायमण्ड होटेल में आयोजन किया स्वागत कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के आयोजन और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर नगर समिति के समन्वय में स्वागत किया गया । नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के सचिव श्यामलाल थारु प्रतीक द्वारा संचालित किया गया। जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल के अध्यक्षता में सम्पन्न वह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा राजापुर नगरपालिका के नगर प्रमुख दिपेश थारु ने नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी केन्द्रीय तदर्थ समिति के कोषाध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य को अंगवस्त्र ओढाकर और उप– नगर प्रमुख मनकला चौधरी ने अबीर लगाकर स्वागत की थी और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल ने भी अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत किया था । इसी तरह नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय समिति के महासचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री, केन्द्रीय सदस्यों में रहें नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल, बिमल भित्तरकोटी, मनु लामा, प्रवास कुमार शाक्य, धर्मराज लुइटेल, सुशील घर्ती, बाँके जिला शाखा के सलाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल (108वींं बार रक्तदान कर चुके है) आदि लोगों को अबीर और खादा लगाकर नगर प्रमुख दिपेश थारु और नगर उप–प्रमुख मनकला चौधरी ने स्वागत किया था । राजपुर नगर समिति के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना के अनुसार केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य, महासचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री, केन्द्रीय सदस्यों लगायत को खादा लगाकर स्वागत किया था । ऐसे ही नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा द्वारा भेट प्रदान करके स्वागत किया गया था । वह कार्यक्रम में अतिथियों को नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर नगर समिति के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना ने स्वागत व्यक्त किया था । कार्यक्रम को सफल बनान समाज के जिला सलाहकार गोपाल निरौला, जिला सदस्य शिशिर शर्मा, सदस्य रमेश जैसी लोगों की बहुत बडी योगदान रही थी । इसी तरह वह कार्यक्रम में राजापुर नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दशरथ बुढा, शिक्षा शाखा प्रमुख टिकाराम भुषाल, राजापुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण रेग्मी, सुशीला श्रेष्ठ शाक्य, लक्ष्मी घिमिरे आदि लोगों की सहभागिता रही थी । वह अवसर में 5 स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया था । राजापुर नगरपालिका के नगर प्रमुख दिपेश थारु ने खून संकलन करने वाली पाकेट नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय समिति के महा–सचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री को हस्तांतरण करके उद्घाटन किया था, रक्तदान करनेवालों में महा–सचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री (91 वीं बार), राजापुर उद्योगा वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण रेग्मी 7 वीं बार, सत्य नारायण चौधरी 25 वीं बार, काठमाण्डु नगरपालिका वार्ड नं. 9 की निवासी लक्ष्मी घिमिरे और राजापुर नगरपालिका वार्ड नं.8  के निवासी युवराज जैसी ने रक्तदान किया था वह रक्तदान कार्यक्रम में राजापुर नगरपालिका द्वारा संचालित रक्त संचार केन्द्र राजापुर के प्रमुख महेश चौधरी ने प्राविधिक में सहयोग किया था । इसी तरह वह अवसर में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय कार्य समिति के महासचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री ने आतिथ्य करनेवाली संस्था बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल को  धन्यवाद प्रमाण–पत्र प्रदान किया था । इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments