जफराबाद में खून से लथपथ मिली मासूम की लाश, रेप के बाद हत्या का आरोप


श्री अवध डाटकाम      9839627223


 जौनपुर  :-- जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर सब का दिल कांप रहा है। जहां झाड़ी में एक 6 वर्षीय मासूम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। सूचना मिलने पर डीएम एसपी खुद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र एक गांव की निवासी महिला अपनी छ वर्षीय बेटी को लेकर अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी, जहां बच्ची अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पहले परिवार वाले खुद काफी खोजने का प्रयास किया इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर घर तलाश किया, सुबह सरपत के झुरमुट में  उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments