श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट पर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द राय ने टीम के साथ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवार निवासी मंगलदास पुत्र स्व. राम गिरधन पटेल, 50 को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी न्यायालय जौनपुर से बीएनएस में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।

0 Comments