दो बाइकों की भिड़ंत में एक बालक समेत तीन गंभीर घायल


श्री अवध डाटकाम    9839627223


रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

इटियाथोक /गोंडा :--इटियाथोक रेलवे स्टेशन मार्ग पर सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात वर्षीय बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार इटियाथोक थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी राधेश्याम (14) पुत्र श्यामसुंदर और सात वर्षीय मुन्ना किसी काम से इटियाथोक बाजार आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट निवासी नन्हाबाबू और मनोज कुमार पुत्र जंगली दूसरी बाइक से हरैया झूमन की ओर से आ रहे थे। रेलवे स्टेशन रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 पीआरवी पुलिसकर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

Post a Comment

0 Comments