सिकरारा/ जौनपुर:-- स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव प्रतापगंज पोस्ट गुलजारगंज निवासी युवक रवि शंकर (30वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र 25/06/2026 दिन वृहस्पतिवार को सुबह तीन बजे अचानक घर वालों को बिना बताए घर से गायब हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन हर संभावित स्थानों सहित रिस्तेदारो के यहां भी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थके हारे परिजन थाना सिकरारा में लिखित तहरीर देकर सहयोग की गुहार लगाई है।
सिकरारा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई हैं। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर रवि शंकर के पिता सुरेश चंद्र से मोबाइल नंबर 9616651354 और 8858002645 पर सम्पर्क कर सकते है।

0 Comments