रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अंकिता यादव पुत्री रूपचंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका अपने पिता और भाई से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह घर के बगीचे में आम तोड़ने गई थी। इसी दौरान उसका भाई अमित यादव वहां पहुंच गया और आम छीनने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए डंडे तथा हाथ-पैर से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता के उकसाने पर उसका भाई अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। घटना के दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रूपचंद यादव और अमित यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 तथा 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments