भिवंडी हादसे में गोंडा के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक


रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

महाराष्ट्र / उत्तर प्रदेश :-- महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के हिंदू नगर खास गांव निवासी दो सगे भाइयों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मृतकों की पहचान अशोक और राकेश के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी क्षेत्र में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। वहीं राजमिस्त्री ( मजदूर) का कार्य करने वाले दो सगे भाई अशोक और राकेश मलवे के नीचे दब गए। बचाव कार्य शुरू होने से पहले ही उनकी मौके पर मौत हो गई।

बताया जाता है कि अशोक करीब दो वर्ष पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महाराष्ट्र गया था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वहीं राकेश लगभग डेढ़ माह पहले ही रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र पहुंचा था। वह अविवाहित था।

हादसे की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव हिंदू नगर खास पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के पिता सदमे में हैं, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के प्रधान पति सिरताज अहमद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया।

परिजनों के अनुसार, अशोक की पत्नी रामावती अपने रिश्तेदारों के साथ एंबुलेंस से दोनों शवों को लेकर गांव के लिए रवाना हो चुकी हैं। देर रात या शनिवार तक शवों के गांव पहुंचने की संभावना है।इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments