दियावा मन्दिर पहुंचे श्रद्धालुओं को समाज सेवियों ने पिलाया बेल का शरबत


            श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी /जौनपुर :-  भीषण गर्मी और उमस के बीच दियावा महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को समाज सेवियों द्वारा बेल का शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। पुरुषोत्तम माह में सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। समाजसेवी महंथ राज दुबे एवं जिलेदार शुक्ल के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। मंदिर पहुंचे लोगों ने गर्मी के बीच किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने कहा कि सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम संयोजक जिलेदार शुक्ल ने बताया कि अधिकमास के दौरान मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का मास पारायण चल रहा है। इसकी पूर्णाहुति मलमास के अंतिम दिन भंडारे के साथ होगी। उन्होंने बताया कि पूरे माह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय-समय पर राहत संबंधी व्यवस्थाएं की जाती रहेंगी। इस दौरान अनिल शुक्ल, रुद्र शुक्ल, बऊ शुक्ल, मुन्नीलाल शुक्ल, जनार्दन शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल समेत ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments