श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- शासन द्वारा निर्धारित 2027 की जनगणना करने के लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षित करने के बाद बुधवार को सुजानगंज खण्ड शिक्षा कार्यालय पर प्रगणकों को जनगणना प्रदान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में नियुक्त 71 सुपरवाइजर तथा 382 प्रगणकों को बी आर सी सुजानगंज पर जनगणना किट प्रदान किया गया। 419 एच एल बी में कुल 382इन्यूमरेटर जनगणना का कार्य करेंगे।इस अवसर पर डॉ विद्यासागर त्रिपाठी सुरेश पटेल मनोज कुमार सिंह दिनेश चौबे चंद्रशेखर मिश्र राकेश कुमार बी एन सिंह डॉ विनोद कुमार पाल प्रभाकर शुक्ल, शेर बहादुर मौर्य राजीव मणि लाल बहादुर लोग उपस्थित रहे।

0 Comments