बिजली झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम

             श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के दीपकपुर गांव पांच दिन पूर्व बिजली की चपेट में आने से घायल महिला की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को आई तेज आंधी तुफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। दो दिन बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई उसी रात लगभग साढ़े 12 बजे बिजली के आते क्षेत्र के दीपकपुर गांव निवासिनी सुलेमा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जवाहर लाल पटेल ने बिजली बोर्ड में जैसे ही स्कूटी चार्जिंग का चार्जर लगाया ग्यारह हजार बिजली उतर आई सभी बोर्ड में आग लग गई जिसकी चपेट में आ जाने से सुलेमा देवी बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ कर पहुंच गए और आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति खराब देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था  परिजनों द्वारा उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में  ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। चार दिन से महिला जीवन मौत से जूझ रही थी। रोजी के लिए  मुंबई रह रहे जवाहरलाल पटेल भी अस्पताल पहुंच गए थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और गांव में मातम छाया हुआ है।  मृतिका को दो बेटे और एक बेटी है। जिसमें बड़ी बेटी पूजा पटेल उम्र 23 वर्ष बेटा दीपक पटेल 20 वर्ष,शुभम पटेल उम्र 18 वर्ष है। इन तीनो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

गांव के लोगों के अनुसार बिजली विभाग की घोर लापरवाही थी। ग्यारह हजार बिजली का तार ट्रांसफार्मर के तार में उतर गया था जिससे ट्रांसफार्मर में जितने कनेक्शन धारी थे सभी के घरों में लगे  समरसेबल,टीबी, फ्रीज ,कूलर, पंखा, बड़े पैमाने पर सामान जलकर भारी नुकसान हुआ था काफी लोग  बिजली के चपेट में आने से झुलस भी गए थे। ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोबाइल के माध्यम से देने की कोशिश की गई लेकिन बिजली विभाग ने फोन नहीं उठाया। बिजली विभाग के जेई अवधेश यादव घटना के चौथे दिन मृतक के गांव में सोमवार को पता करने आए थे। 

मृतिका का शव प्रयागराज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Post a Comment

0 Comments