सुजानगंज में भीषण आगजनी,सात छप्पर जलकर राख

      श्री अवध डाटकाम।  9839627223

सुजानगंज:/जौनपुर  :-- स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा गांव के निषाद बस्ती में रविवार सुबह भीषण आगजनी से सात छप्पर जलकर राख हो गए जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संजीव कुमार निषाद पुत्र फूलचन्द के छप्पर में अचानक  आग की लपटे उठती जिले देखते ही आस पास के लोग हल्ला मचाते हुए आग बुझाने दौड़ पड़े।  देखते ही दूसरे छप्पर में आग लग गई और आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मंहगू राम, दुर्गेश निषाद, बृजेश निषाद व राकेश के छप्परों सहित कुल सात छप्पर जलकर राख हो गए तथा रखा हुआ गृहस्थी का सामना भी जलकर नष्ट हो गया।  भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर फायरब्रिगेड सतहरिया सुजानगंज थाने की पुलिस, लेखपाल महेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की मौका मुआयना करते हुए जानकारी प्राप्त किया। पीड़ित लोगों की मानें तो घटना का कारण शार्ट सर्किट है जिसकी चिंगारी से छप्परों में आग लगी है।

Post a Comment

0 Comments