श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :- जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चौक मोहल्ले में एक कपड़े की गोदाम में आग लग जाने के कारण लगभग 25 लाख का कपड़ा जल कर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं अग्निशमन विभाग आवश्यक कार्यवाही में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में दूधुरा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद की कपड़े की थोक भाव की दुकान है। रात में अचानक शटर से धुआं निकलता देख कर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था।एफएसओ नागेन्द्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि आप लगने का कारण स्पष्ट नहीं है फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगी। स्थानीय लोगों एवं दुकानदार घटना का कारण शार्ट सर्किट बता रहे।

0 Comments