इटियाथोक ब्लॉक में नंबर वन बनी संझवल पंचायत, प्रधान को जनता ने दी 4.8 रेटिंग

 

       श्री अवध डाटकाम   9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह

गोंडा :-- जनपद के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत संझवल के ग्राम प्रधान दीप नारायण तिवारी को पंचायत की जनता ने दैनिक भास्कर सर्वे में 5 में से 4.8 की शानदार रेटिंग देकर ब्लॉक में नंबर वन स्थान दिलाया है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान ने क्षेत्र की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

बताया जाता है कि दैनिक भास्कर ऐप के माध्यम से 30 अप्रैल से ग्राम प्रधानों के कार्यों का सर्वे कराया जा रहा था, जिसमें ग्रामीणों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के आधार पर रेटिंग दी। इटियाथोक ब्लॉक की संझवल पंचायत को ग्रामीणों ने सबसे अधिक समर्थन देते हुए नंबर वन रेटिंग प्रदान की।

सर्वे के अनुसार पंचायत में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने 5 में से 92 प्रतिशत अंक दिए। वहीं सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को भी 92 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। नाली निर्माण, रोजगार और सैनिटाइजेशन व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए 92 प्रतिशत अंक दिए।

ग्राम प्रधान दीप नारायण तिवारी ने कहा कि जनता ने पिछले पांच वर्षों में जिस विश्वास के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया, वह उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आगामी पंचायत चुनाव में जनता पुनः उन्हें सेवा का मौका देती है तो पंचायत में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूर्ण कराने का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए इस सर्वे की भी सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रेटिंग व्यवस्था से जनता की राय सामने आती है और जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

0 Comments