एस.एस. डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ



                श्री अवध डाटकाम   9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :--  स्थानीय क्षेत्र के बेलवार बाजार में रविवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ जिससे क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा प्राप्त किया।
शिक्षा को और मजबूती प्रदान करते हुए  स्कूल संचालक संतोष कुमार पटेल एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एस. एस. डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना किया। उक्त लाइब्रेरी का उद्घाटन वित्तविहीन प्रबंधक संघ सुजानगंज के ब्लांक अध्यक्ष अखिलेश सिंह और  संतोष कुमार पटेल ने लाइब्रेरी का फीता काटकर एवं मां सरस्वती की पूजा करते उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब इस क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। इस लाइब्रेरी के खुल जाने से इस क्षेत्र के बच्चे आसानी से अपनी पढ़ाई इस लाइब्रेरी से पढ़ सकेंगे। यह कार्य अति सराहनीय है।
इस अवसर पर  मुन्नी बेगम पूर्व जिला पंचायत सदस्य,समरबहादुर पटेल, बच्चा पटेल, मूलचंद पटेल, अशोक पटेल, संजय पटेल, प्रिंसिपल डी, के, मनोज,पवन, ममता , गायत्री , शिवम् सहित  शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments