श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - गंगेश बहादुर सिंह
गांव के खुली बैठक में ग्राम विकास अधिकारी नहीं हुए शामिल
सुजानगंज/जौनपुर :-- विकास खण्ड क्षेत्र सुजानगंज के सचिवों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के आदेशों को नहीं मानने का मामला प्रकाश में आया है। यहां तक की कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधानों को रविवार के दिन स्व जनगणना के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु खुली बैठक होना है यह भी ग्राम सचिवों द्वारा प्रधान लोगों को नहीं बताया गया। हद तो तब पार हो गई उच्च अधिकारियों का सख्त आदेश होने के बाद भी ग्राम सचिव लगभग किसी गांव में नजर नहीं आए सचिवों से बात करने की कोशिश भी की गई तो फोन नहीं उठा और सचिव लोगों का मोबाइल बंद पाया गया जानकारी के मुताबिक कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर द्वारा पत्रांक संख्या 1001 जो 30 अप्रैल 2026 को सुजानगंज ब्लाक को प्राप्त हुआ था पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया।स्व जनगणना के तहत खुली बैठक न करा कर अपने-अपने आवासों पर आराम फरमा उचित समझा। पढ़ुआ,नाहरमऊ,घाटमपुर, बर्जी, रामनगर ,सैदानी,बिलोई,तासपुर,सरायखानी आदि गावों के प्रधानों ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। और ना ही खुली बैठक के विषय में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कोई जानकारी दी गई है। जिस प्रकार से यह मामला सामने आ रहा है इन ग्राम विकास अधिकारियों को या तो किसी अधिकारी का तनिक भी डर नहीं हैं या इनके ऊपर किसी बड़े चेहरे की क्षत्र छाया है। सोचने वाली बात है जब अपने बड़े अधिकारी का ये लोग आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं तो ग्राम सभाओं में साधारण नागरिक से किस प्रकार व्यवहार करते होंगे ।फिलहाल उच्च अधिकारी कितना संज्ञान लेते हैं आने वाला समय बताएगा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज ने बताया शासन से बढ़कर कोई अधिकारी नहीं होता है शासन की मनसा के अनुरूप कार्य नहीं किये होंगे तो उन सचिवों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments